कांग्रेस सेवादल ने किया मासिक ध्वजवंदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सेवादल की परंपरा अनुसार माह के अंतिम रविवार को ध्वजवंदन किया गया। सेवादल अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि शहर के घंटाघर चौक पर महात्मा गांधी और सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गान किया, फिर ध्वज फहराकर सलामी दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान जन-गण मन गाया गया और भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए। ध्वजवंदन सेवादल के प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास एवं संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, नितिन पचौरी, वंदना पाटिल, महिला जिलाध्यक्ष राजवंती लखोरे, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सोनम पाल, सतीश कुचबंदिया, अतुल पस्टारिया, अशोक पटेल, रमेश सोनकर, प्रणय तिवारी, विनय वर्मा, नीरज पांडे मौजूद रहे।

381 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!