महर्षि दधीचि की जयंती पर निकाली बाइक रैली  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज द्वारा महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर में मनाई गई। सुबह 9 बजे युवाओ द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर से बाइक रैली निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री महर्षि दधीचि चौराहा, कलेक्टर कार्यालय, बायपास महर्षि दधीचि चौराहे पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। बाइक रैली का रास्ते में जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। जय गुरव के नारे और महर्षि दधीचि के जयकारे के साथ रैली का गुप्तेश्वर मंदिर में समापन हुआ। त्वपश्चात गुप्तेश्वर मंदिर में दधीचि महराज का पूजन, महाआरती, हवन कर प्रसादी वितरण किया। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक पुरूष, महिलाएं बच्चें शामिल रहे।

महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी

समाज के अध्यक्ष महेश चोलकर ने त्याग बलिदान के प्रेरणा स्त्रोत महर्षि दधिचि की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, उनका मार्गदर्शन करने की बात कही। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में और अपने 18 वर्षों के कार्यकाल लिए सभी समाज जनों का आभार माना। हेमंत मोराने ने बताया कि जयंती के दिन दोपहर में गुरव समाज पंचायत हरदा के पूर्व अध्यक्ष का विदाई समारोह रखा गया तथा नवीन अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव के पदों हेतु समाज के संरक्षक मंडल द्वारा आवेदन लिए गए। आवेदनों के आधार पर अगले दिन रविवार को निर्वाचन की प्रक्रिया की जाएगी और नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी। जयंती उत्सव में गुरव समाज के सभी सामाजिक बन्धु महिलाएं शामिल रहे।

303 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!