अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार 23 सितंबर 2023 को हरदा जिले के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा चाय पर चर्चा एवं विशेष सदस्यता अभियान 2023 चलाया गया। कार्यक्रम के पूर्व पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इंदौर रोड, हरदा स्थित वार्ड क्र. 32 में आयोजित कार्यक्रम में चाय पर चर्चा के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे के विचारों को साझा किया गया। प्रकोष्ठ के संयोजक मनसुख लोहाना ने देश की स्वतंत्रता के बाद की परिस्थिति से लेकर जनसंघ अब वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका एवं उसके द्वारा वर्तमान तक किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया गया। प्रकोष्ठ के सहसंयोजक ठाकुरलाल हुरमाले ने देश के वीर बलिदानी सैनानियों को अपनी सारगर्भित पंक्तियों के माध्यम से देश के प्रति दिए गए उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान मिसकॉल से सदस्यता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनसुख लोहाना, नरेंद्र सैनी, प्रकाश सैनी, कन्हैयालाल कुशवाहा, गजानंद डाले, भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश कुचबंदिया, बूथ अध्यक्ष राजेश चौरसिया सहित अनेकों कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

