रेल्वे स्टेशन पर 16 से 30 तक स्वच्छता पखवाड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रेलवे विभाग द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वछता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा 16 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ.गीता पांडे ने यात्रियों को स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्लेटफार्म पर डस्टबिन का उपयोग करने की समझाईश दी। डॉ.गीता पाण्डे ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। उनके द्वारा हर वर्ष 100 घण्टे यानी सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करने के बारे में बताया गया। इसके साथ स्वयं गंदगी न करने और न ही किसी अन्य को करने देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरपी राय, डीसीआई संजय पूरवया आदि मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 206

Leave a Reply

error: Content is protected !!