अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आज न्यायमूर्ति भगवान गणेश को छप्पनभोग अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया गया। यह जानकारी देते हुए संघ के सचिव सुदीप मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता प्रवीण सोनी द्वारा अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता समीर खान ने भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष संजय शांडिल्य, उपाध्यक्ष चंदन राजपूत, सहसचिव अजय गोरखे, प्रकाश टांक, आलोक गोयल, गोपाल जगनवार एवं क्रांति जैसानी उपस्थित थे।
87 Views




