रोजगार दिवस कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण की शुरुआत कर स्वरोजगार से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाईयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाईयों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होने 307 एमएसएमई इकाईयों का भूमिपूजन और 17 क्लस्टर तथा 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने औद्योगिक क्षेत्र हरदा में 4.27 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सीमेंट कांक्रीट रोड व आरसीसी ड्रेनह्यूम पाइप कल्वर्ट बी.टी. रोड पेंचवर्क कार्य का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में टिमरनी में 2.50 करोड़ से बनने वाले बहुमंजिला बहुत्पाद क्लस्टर निर्माण कार्य तथा तथा औद्योगिक क्षेत्र हरदा में 4.08 करोड़ की लागत से बनने वाले सीमेंट कांक्रीट रोड व आरसीसी ड्रेन ह्युम पाइप कल्वर्ट कार्य का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअली भूमि पूजन भी किया। हरदा के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वीकृति एवं वितरण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में 715 हितग्राहियों को 695.20 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

error: Content is protected !!