शर्मा बने विधि एवं मानवाधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर ने जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया की सहमति से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल की अनुशंसा पर पवन शर्मा को विधि एवं मानवाधिकार विभाग में जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। निश्चित ही नियुक्ति से संगठन को जिले में मजबूती मिलेगी। नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पवन शर्मा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीति नीति पर चलते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रियता से अपने दायित्व निर्वहन करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, अधिवक्तागण हेमंत टाले, अनिल दुबे, आदित्य गार्गव, आमिर पटेल, हरिमोहन शर्मा, शैलेन्द्र जोशी, महेश मालवीय, रामकृष्ण गुर्जर, अमृत देवड़ा, लखन बामने, दिनेश मालवीय, मुकेश भाटी, मथुरा प्रसाद मोरे, अजय सिंह राजपूत, विनय शर्मा, सिद्धार्थ बंसल, अजय गोरखे, मुकेश कलवानीया, ज्ञानदास गुर्जर, सतीश राजपूत, जगदीश बिजगावने एवं समस्त कांग्रेसजनो ने बधाइयां प्रेषित की है।

172 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!