जैन पर्युषण पर्व की धूम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार को उत्तम शौच धर्म रूप में मनाया गया। इसको लेकर जैन लोगों में खासा उत्साह बना रहा। नगर के चारों दिगंबर जैन मंदिरों और तारण तरण चैत्यालय में पर्युषण के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म दिवस पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी का जलाभिषेक, शांतिधारा के साथ नित्य दिन की समुच्चय पूजा, पंच मेरु पूजा, सोलह कारण पूजा, दस लक्षण और चोबीस भगवान की पूजा की गई। पूजा के बाद भगवानों को अर्ध चढ़ाए गए एवं दशलक्षण धर्म मंडल विधान पर पर्व की पूजा की गई। संध्याकाल में संगीतमय आरती और प्रभु भक्ति की गई। रात्रि में महिला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों का फैंसी ड्रेस शो, जिनवाणी स्तुति गायन किया गया। नगर के बड़े दिगंबर जैन लाल मंदिर में पंडित श्रेयांस जैन सांगानेर वालों ने अपने प्रवचन देकर प्रतिदिन धर्म का महत्व बताया। यह जानकारी जैन समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने दी।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!