खबर का असर…. मसनगांव-गांगला पहुंचे अधिकारी, देखीं कमियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा/ मसनगांव। निकटवर्ती ग्राम पंचायत मसनगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम गांगला में नल जल योजना के तहत सामने आ रही दिक्कतों को लेकर प्रकाशित खबर के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सक्रियता बढ़ाई है। दूसरे ही दिन यानि शुक्रवार को विभाग के सहायक यंत्री जेएस ठाकुर मसनगांव पंचायत के ग्राम गांगला पहुंचे। यहां सरपंच प्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव समेत अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्याओं को करीब से देखा। वहीं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई को बल मिला है। सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री ठाकुर ने बताया कि अखबार के माध्यम से मामला मेरे संज्ञान में आया था। जिस पर संबंधित ग्राम का भ्रमण किया गया। उन्होंनें बताया कि ग्राम गांगला में नल जल योजना की पाइप लाइन चार जगह से छतिग्रस्त होना पाया गया है। जिसमें पहला लीकेज योजना हैंडओवर होने से पहले का बताया जा रहा है। जबकि तीन अन्य लीकेज योजना पंचायत को सौंपने के बाद होना पाया गया है। इस दौरान समाधान की दिशा में एक लीकेज ठेकेदार से दुरूस्त कराए जाने की बात कही है। वहीं तीन लीकेज पंचायत के माध्यम से ठीक कराए जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। ताकि घरों घर बगैर किसी अड़चन के पानी पहुंचाया जा सके। श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से चर्चा दौरान उन्होंनें घरों तक पानी नही पहुंचने की बात कही। जिस पर अधीनस्थ अमले को गांव की जल वितरण व्यवस्था दुरूस्त करने के लिये पाबंद किया है। इधर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सक्रियता के बाद ग्रामीणों को सुधार कार्य की उम्मीद जागी है। बता दें कि गुरूवार को दैनिक अनोखा तीर ने गांव तथा ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर विभाग का ध्यान इस ओर दिलाने का प्रयास किया था। तत्पश्चात मामले में सार्थक परिणाम मिले हैं।

Views Today: 2

Total Views: 136

Leave a Reply

error: Content is protected !!