जयकारों के साथ प्रथम पूज्य गणराज को विदाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर की प्रताप कालोनी स्थित बावीसा ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में तीन दिवसीय गणेशोत्सव की धूम रही। वहीं अंतिम दिन यानि शुक्रवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ प्रथम पूज्य गणराज की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इससे पहले तीन दिवसीय आयोजन में समाजिकजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्स लिया। समाज के अध्यक्ष नवीन पांडे ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की विधि विधान से स्थापना की गई। वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं अंतिम दिन गुरुवार शाम को प्रतिमा का विधिपूर्वक विसर्जन किया। इस दौरान अजनाल घाट पर श्रीगणेश की आरती भी की गई। इस अवसर पर सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

198 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!