डोर टू डोर सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 20 से 30 सितम्बर तक बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा मतदाताओं के सत्यापन का कार्य बीएलओ एप के माध्यम से घर घर जाकर किया जा रहा है। प्रत्येक बीएलओ के साथ एक शिक्षक की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने सत्यापन की कार्य की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश अनुसार अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के सेक्टर क्र.1 से 9 तक तथा विधानसभा क्षेत्र हरदा के सेक्टर क्र.19 व 20 के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर डॉ. गोड़ा ने बुधवार को टिमरनी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य का जायजा लिया।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

error: Content is protected !!