विकास रथ से गांव-गांव में दे रहे योजनाओं की जानकारी

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के उद्देश्य विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विकास रथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोनी, सक्तापुर, मांदला, खमलाय, बड़नगर, काल्याखेड़ी, नीमखेड़ा व बारंगी में पहुँचा। इन ग्रामों में एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया ने बताया कि शुक्रवार को विकास रथ ग्राम पोखरनी, कालधड़, पड़वा, चारूवा, सारसूद सहित नगर परिषद खिरकिया के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करेगा तथा फिल्म के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को प्रदेश और हरदा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

113 Views

Leave a Reply