तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय महाराष्ट्रीयन परिवारों में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय महालक्ष्मी पूजन 21 सितंबर गुरुवार को गोरी आह्वान के साथ प्रारंभ हुआ। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात:काल में श्री महालक्ष्मी पूजन, अभिषेक, प्रसादी नैवेद्य अर्पित किया जाएगा। शाम के समय महिलाओं का हल्दी कुमकुम, दर्शन एवं प्रसादी वितरण होगा। तृतीय दिवस मूल नक्षत्र में विसर्जन किया जाता है। अक्षया उदय बेलापुरकर ने बताया कि ज्येष्ठा कनिष्ठा महालक्ष्मी देवी के दर्शन के लिए मराठी सामाजिक लोगों के अलावा भी लोग दर्शन करने आते हैं। जिन लोगों ने महाराष्ट्र में देवी की महिमा सुनी होती है और जिनको आशीर्वाद मिलता है, वे हर साल दर्शन करने अवश्य आते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 116

Leave a Reply

error: Content is protected !!