सोयाबीन की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन  

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ द्वारा कृषि उपज मंडी में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मलगाया के नेतृत्व में बलराम जयंती महोत्सव मनाया गया। साथ ही विशाल रैली एवं सोयाबीन क्षतिपूर्ति ओर बीमे सहित अन्य मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। वहीं शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि उपरोक्त मांगों को नहीं मानने की स्तिथि में भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामभरोस बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, संभाग्गीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र भाम्भू सहित निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

97 Views

Leave a Reply