एलआईसी के कार्यों की दी जानकारी

 

अनोखा तीर, हरदा। विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को एलआईसी ऑफिस का भ्रमण कराकर वहां के कार्यों को समझाया गया। स्कूल के संस्थापक डॉ.आरके दोगने ने कहा कि ऐसी गतिविधियां होनी चाहिए। जिसमें बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त होता है। स्कूल के प्राचार्य देव सोनी और खेल शिक्षक गौतम विश्वकर्मा, शिक्षक सुनील विश्वकर्मा, शिक्षिका प्रणिता शर्मा द्वारा प्रशिक्षण कार्य को संपन्न कराया गया।

109 Views

Leave a Reply