खेलो एमपी यूथ गेम्स..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 सितम्बर को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। इस दौरान नेहरू स्टेडियम हरदा में व्हालीवॉल, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूड़ो, खो-खो, एथलेटिक्स का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सनफ्लॉवर स्कूल हरदा में कबड्डी, संस्कार विद्यालय हरदा में तैराकी, सेंट मेरी स्कूल हरदा में बास्केटबॉल, अखिलेश अखाड़ा हरदा में कुश्ती, यूनियन क्लब हरदा में बेडमिंटन एवं टेनिस, शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में शतरंज व मल्लखंब, अग्रवाल अकादमी हरदा में टेबल टेनिस तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में योगासन की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!