अनोखा तीर, हरदा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हरदा में 25 सितम्बर को एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि यह मेला 25 सितंबर को प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन अहमदाबाद गुजरात द्वारा 200, अल्टीस इंडस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 30 तथा कैट एडुसिस प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 300 युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होने बताया कि मेले में आईटीआई, दसवीं व बारहवी उत्तीर्ण तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना व मुख्यमंत्री कौशल संवर्द्धन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 18 से 29 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।
94 Views


