नवोदय की कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वी व 11वी में प्रवेश के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा पीजी कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता हरदा जिले का निवासी हो। साथ ही यह आवश्यक है कि आवेदनकर्ता कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत हो तथा आवेदनकर्ता का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। प्राचार्य श्री कंटाले ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2024 को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी। कक्षा 9 वी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होगा एवं उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!