WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल से प्राप्त निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर उज्जवला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत ऐसी पंजीकृत लाडली बहनें जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन है, को 450 रुपए में गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदाय कराने हेतु जिले में हितग्राहियों के पंजीयन किया जाना है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी बहनों एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पोर्टल पर ऐसी बहनों का पंजीयन किया जाएगा, जो पूर्व से गैस कनेक्शनधारी हैं। ऐसी बहनें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में भी लाभार्थी हो सकती है। पंजीयन का कार्य उन सभी केन्द्रों पर किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पंजीयन होता है। शासन की ओर से स्वत: पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी 25 सितम्बर से पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी तथा समय-समय पर उसे अद्यतन किया जाएगा। संबंधित हितग्राही जानकारी को गैस कंज्यूमर नंबर अथवा गैस कनेक्शन आईडी और लाडली बहना आईडी की सहायता से पोर्टल पर 25 सितम्बर से देख सकेगें।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

गैस कनेक्शन रिफिल के पंजीयन के लिए गैस कनेक्शन कंज्यूमर नंबर, एलपीजी कनेक्शन आईडी, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पंजीयन आईडी होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त योजना अंतर्गत हितग्राहियों की पहचान का कार्य सभी ऑयल कंपनी से प्राप्त डेटा के आधार पर शासन द्वारा स्वयं भी किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!