अनोखा तीर, हरदा। जिला बक्फ कमेटी के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने स्थानीय मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपकर कब्रस्तान में सुधार करने की मांग की है। बफ्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष मकसूद अहमद ने बताया कि यहां खेड़ीपुरा स्थित कब्रस्तान में काफी गंदगी है। घांस बड़ी-बड़ी हो गई है और आनेजाने वाले लोगों को सांप, बिच्छुओं का डर बना रहता है। यहां पर बाउंड्रीवॉल भी न होने से कई जानवर सीधे प्रवेश कर जाते हैं। इससे असुरक्षा होती है। उन्होंने कब्रस्तान में साफ-सफाई के साथ बाउंड्रीवॉल बनवाने और टीन शेड का निमार्ण कराने की मांग की है।
75 Views


