स्वास्थ्य शिविर में २४५ बंदियों की हुई जांच

 

अनोखा तीर, हरदा। आईएसटीएचएस अभियान के अंतर्गत जेल पर एचआईवी, टीबी, सिफलिस, हेपेटायटिस-बी, एसटीआई स्क्रीनिग जांच शिविर एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. शैलेन्द्र सिंह परिहार, डॉ. शिशिर साकल्ले, डॉ. परमानन्द छलोत्रे एवं डॉ. मंजू वर्मा द्वारा कुल 245 बंदियों की जांच की गई, जिसमें 2 बंदी हेपेटायटिस संदिग्ध पाए गए। 31 बंदियों का बीपी, शुगर जांच की गई एवं 150 बंदियों को सामान्य बीमारी का उपचार कर नि:शुल्क दवाईयोंं का वितरण किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्रदीप राठौर, सचिव एवं एडीजे, अर्पणा लोधी, जिला विधिक सेवा अधिकारी द्वारा बंदियों को पैरोल, फर्लो एवं पैनल लॉयर की जगह स्थाई शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किए जाने की जानकारी प्रदान की गई एवं बंदियों से चर्चा कर उनकी कानूनी समस्याओं को सुना और निराकरण किया। शासकीय अधिवक्ता अनीस खान डीएलए डीसी एवं जवाहर पारे, चीफ डीएलए डीसी उपस्थित रहे। एमएस रावत जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों को पैरोल के संबंध में जानकारी दी।

104 Views

Leave a Reply