अनोखा तीर, हरदा। जिले में डोल ग्यारस के पर्व और कैलाश खलीफा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल आम दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह दंगल आगामी 25 सितंबर सोमवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम में हेल्थ केयर सोशल-कल्चर वेलफेयर सोसाइटी व इंडियन स्टाइल कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें अनेक नामी पहलवान आकर पहलवानी के दावपेंच दिखाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बस एसोसिएशन, आटो एसोसिएशन तथा व्यापारी संघ बस स्टैंड ने सभी खेल प्रेमियों से शामिल होने का आव्हान किया है।
87 Views


