अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत आज जिला स्तरीय हाकी एवं फुटबाल की ट्रायल ली गई। जिसमें हरदा खिरकिया ब्लॉक की टीम शामिल हुई। हाकी बालक वर्ग में हरदा खिरकिया के मध्य मैच हुआ। जिसमें हरदा हाकी फीडर सेंटर की टीम ने 3.0 से खिरकिया को परास्त कर मैच जीता। वहीं बालिका वर्ग फुटबाल का मैच हरदा एवं खिरकिया के मध्य हुआ। हरदा ब्लॉक ने 3 गोलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिरकिया ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में फुटबाल में प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान पर खिरकिया की टीम रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एनआईएस हॉकी कोच दीपसिंह ठाकुर, फुटबाल सचिव सुनील पालीबल, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, अनिस खान, व्यायाम शिक्षक राजेश विलिया, संदिप सौदे, मनोज खोरे, संदीप जाट, राधिका कहर आदि की उपस्थिति में प्रतियिगिता संपन्न हुई। जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, सचिव विक्रांत अग्रवाल द्वारा खिलाड़ी से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।



