विकास रथ खिरकिया ब्लॉक के गांवों का कर रहा दौरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास रथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमनगांव, धनवाड़ा, सारंगपुर, चौकड़ी, पाहनपाट, नगावामाल, डेडगांवमाल, कानपुरा व टेमलाबाड़ीमाल में पहुंचा। इन ग्रामों में एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया ने बताया कि बुधवार को विकास रथ ग्राम जयमलपुरा, खेड़ीमाल, प्रतापपुरा, जूनापानी भंवरदी, कुड़ावा, नीमसराय, मुहालकला व पिपल्याभारत का भ्रमण करेगा तथा फिल्म के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को प्रदेश और हरदा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार 21 अगस्त को विकासरथ लोनी, सक्तापुर, मांदला, खमलाय, बड़नगर, काल्याखेड़ी, नीमखेड़ा व बारंगी का भ्रमण कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी देगा। विकास रथ 22 अगस्त को ग्राम पोखरनी, कालधड़, पड़वा, चारूवा, सारसूद सहित नगर परिषद खिरकिया के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करेगा।

Views Today: 2

Total Views: 316

Leave a Reply

error: Content is protected !!