पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी का किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को जन आक्रोश यात्रा में पधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से मुलाकात की। गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचकर सदस्यों ने शाल-श्रीफल से उनका सम्मान किया। इस दौरान समाज के उत्थान, वर्चस्व को लेकर चर्चा की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने बताया कि सदस्यों ने समाज के वर्चस्व, नेतृत्व को लेकर चर्चा की। वहीं उन्होंने सदस्यों को भोपाल पधारने का आमंत्रण दिया। इस दौरान सर्वब्राह्मण समाज के महामंत्री सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गोविंद व्यास, संजू दुबे, प्रभात दुबे, हरिमोहन शर्मा सहित सदस्य उपस्थित थे।

238 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!