बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पहले कम वर्षा से कई किसानों की सोयाबीन फसल सूख गई। शेष किसानों की सोयाबीन ओर मक्का अतिवृष्टि से पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। भारतीय किसान संघ प्रतिनिधि मंडल ने कृषि उप संचालक चंद्रावत से दूरभाष पर चर्चा कर कृषि मंत्री द्वारा आदेशित सोयाबीन के सर्वे के बारे में जानकारी ली तो उप संचालक ने बताया कि अभी कोई आदेश नहीं आया है। एक तरफ मंत्री जी आनन फानन में आदेश जारी करने की बात करते हैं, दूसरी तरफ संबंधित अधिकारियों द्वारा कृषि मंत्री के आदेश का खंडन करना समझ से परे है। अतिवृष्टि ने किसानों की फसल चौपट कर दी है।भारतीय किसान संघ द्वारा 21 सितम्बर को कृषि उपज मंडी हरदा में बलराम जयंती उत्सव एवं विशाल वाहन रैली के साथ सोयाबीन एवं मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों की क्षतिपूर्ति एवं बीमे की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों से कार्यक्रम में आने की अपील की गई है।

257 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!