गणेश उत्सव का आगाज….. मूर्ति विराजी! पांडालों में लगे गणपति बप्पा के जयकारें

 

अनोखा तीर, हरदा। भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के मौके पर सोमवार को जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही। गणेश उत्सव समितियों ने धूमधाम व हर्षोल्लास के भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। बड़े-बड़े पांडालों में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच दस दिवसीय घटस्थापना कराई। इससे पहले शहर की सड़कों पर विभिन्न गणेशोत्सव समितियों ने जुलूस निकाला। जुलूस में युवाओं की टोली रंग-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर जुलूस का स्वगत किया गया। वहीं श्रीगणेश की प्रतिमा के दर्शन कर जयकारें भी लगाएं गए। देर शाम से पूरा वातावरण भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। इस दौरान युवाओं में दस दिवसीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार दस दिवसीय गणेशोत्सव दौरान भक्ति की धूम रहेगी। शहर के कोने-कोने में गणपति के गीत गूजेंगे। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बयार भी बहेगी। इस संपूर्ण उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर होगा।

136 Views

Leave a Reply