नपा का विशेष सम्मेलन… एमपीईवी की लीज निरस्त करने का फैसला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें परिषद के पार्षदों ने एकमत होकर बिजली विभाग को नपा के द्वारा लीज पर दी गई भूमि का करीब 8 करोड़ का भुगतान नहीं होने के चलते उसकी लीज को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को परिषद के सदस्यों ने पास किया है। नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने बताया कि नगर के विकास को लेकर हमारी परिषद लगातार काम कर रही है। कर्मचारियों की कमी से प्रभावित कार्यांे को बखूवी संभालने के लिए संस्था आउट सोर्स से 50 कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर काम पर बुलाया जाएगा। वहीं बिजली कंपनी बिजली बिल का हर माह चुंगी सहित अन्य मदों से भोपाल स्तर से ही काट लेती है, लेकिन नपा को लीज दर का लंबे समय से भुगतान नहीं किया। जबकि इस संबंध में एमपीईवी को नगरपालिका द्वारा बार-बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन सार्थक परिणाम हासिल न होने की स्थिति में यह फैसला लेना पड़ा। इधर, कांग्रेस पार्षद मुंह पर मास्क लगाकर बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने बैठक शुरू होते ही सीएमओ को कुल ६ विषयों पर आपत्ति दर्ज कराई और बैठक से बाहर चले गए। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी की 86 साल पुरानी लीज निरस्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कंपनी ने आज तक लीज के भू भाटक का भुगतान नहीं किया है। बिजली कम्पनी पर लीज दर जुर्माना सहित 8 करोड़ 68 लाख 91 हजार रुपए बकाया है। नपाध्यक्ष के मुताबिक नपा का एनजीटी ने लगाए 1 करोड़ 2 लाख के जुर्माना की राशि के भुगतान समेत अन्य विषय पास हुए।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

error: Content is protected !!