भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को भोपाल में

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में जनता से सीधा संवाद और संपर्क कर रही है। यह यात्राएं 25 सितंबर को संपूर्ण क्षेत्र में घूमकर भोपाल पहुंचेंगी। जहां पर बृहद कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इस महाकुंभ में मुख्य रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मंत्री, विधायक उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने बताया की 25 सितंबर को हरदा जिले की दोनों विधानसभाओं से कार्यकर्ता इस महाकुंभ में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुए नरेंद्र मोदी को सुनने भोपाल जाएंगे। इसकी तैयारी हेतु 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी विकास विरानी, कृषि मंत्री कमल पटेल, विधायक संजय शाह सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता एवं जिले के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

106 Views

Leave a Reply