अनोखा तीर, हरदा। फोर्टिफाइड चावल के लाभों के प्रचार-प्रसार के लिए सामग्री के उपयोग के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला 20 सितम्बर को आयोजित होगी। अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि यह कार्यशाला जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। कार्यशाला में फोर्टिफाइड चावल संबंधी मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण परियोजना के बारे में बताया जाएगा।
75 Views

