प्रतिभा योजना के तहत छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिभा योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को एमपीटास पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के जिन विद्यार्थियों ने जेईई, क्लेट व नीट के पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में तैयारी की है। वे 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से करें। प्रतिभा योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

94 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!