मुख्यमंत्री श्री चौहान 20 सितम्बर को उज्जैन में करेंगे प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

3 लाख से अधिक युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जाएगा
2300 करोड़ रुपये से अधिक का होगा ऋण वितरण
1708 एमएसएमई एवं 10 से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाइयों का होगा लोकार्पण
औद्योगिक परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार

11 करोड़ से बनी मेघदूत पार्किंग और 27 करोड़ रूपये से बने अन्न क्षेत्र का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान महाकाल लोक परिसर में उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा 11 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित मेघदूत पार्किंग तथा 27 करोड़ की लागत से श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा निर्मित अन्न क्षेत्र का लोकार्पण करेंगे। मंदिर समिति द्वारा 500 करोड़ की लागत से बनाये जाने वाले भक्त निवास और 17 करोड़ रूपये से बनने वाले फेसिलिटी सेंटर का भूमि-पूजन भी होगा।

सफल उद्यमी और स्व-रोजगार में लगे युवा अपने अनुभव साझा करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समत्व भवन में आयोजित बैठक में रोजगार दिवस के लिए जारी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिले कार्यक्रम से जुड़ें और सफल उद्यमियों व स्व-रोजगार में लगे युवाओं के अनुभवों को प्रदेश के अन्य उद्यमियों और युवाओं से साझा करने की व्यवस्था की जाये। यह गतिविधि युवाओं के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक सिद्ध होगी। कार्यक्रम उज्जैन में हरी फाटक के पास होगा। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन संजय शुक्ला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

error: Content is protected !!