मुख्यमंत्री श्री चौहान 26 सितम्बर को महिला समूहों को वितरित करेंगे स्कूटी

भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन
1400 स्कूटी होंगी वितरित

प्रदेश की महिलाओं की उद्यमशीलता का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों से कई दीदियाँ लखपति बनी हैं। यह दीदियाँ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हो सकती हैं। लखपति दीदियों को अपने अनुभव लोगों को बताने तथा अपने आस-पास की महिलाओं का मार्गदर्शन करने के लिए उचित मंच प्रदान करना आवश्यक है। इससे महिलाओं को जीवन में कुछ करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाई गई सामग्री को लोगों के सामने लाने और उसकी बेहतर मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। प्रदेश की महिलाओं की उद्यमशीलता का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

94 Views

Leave a Reply