ट्रांसफार्मर अनुदान योजना होगी फिर शुरू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सुरखी में महाविद्यालय प्रारंभ किया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

सभी वर्गों के हित में काम कर रही है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हायर सेकेण्डरी में सबसे अधिक अंक लाने वाले एक बेटे और एक बेटी को स्कूटी प्रदान करने, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और 6वीं और 9वीं में सायकिल के लिए 4 हजार 500 रूपए की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। गरीब परिवारों के हित में नि:शुल्क राशन और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने निर्धनों के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी है। मध्यप्रदेश सरकार जनहित में सभी बुनियादी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों की हमेशा चिंता की है। पूर्व सरकार ने ट्रांसफार्मर अनुदान योजना बंद कर दी थी। अब इस योजना को पुन: शुरू किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन परिवारों का विस्तार हुआ और उन्हें रहने के लिए अपनी भूमि नहीं है, उन्हें नई आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस का लाभ लेने से शेष रह गए, परिवारों को नई योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक परिवार को जमीन का अपना टुकड़ा मिलेगा। पूर्व में मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के माध्यम से भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। अब प्रदेश में कोई परिवार टूटी टपरिया में नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने सिंचाई के साथ ही सड़कों के निर्माण और विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में पूर्व सरकार की तुलना में अभूतपूर्व कार्य करके दिखाया है। पूर्व सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, जिन्हें फिर से प्रारंभ कर गति प्रदान की गई है। बुजुर्गों को रेल के साथ वायुयान द्वारा भी तीर्थदर्शन करवाया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!