आज से विकास रथ खिरकिया विकासखण्ड की पंचायतों में भ्रमण करेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ गत 8 सितम्बर से हरदा विकासखण्ड की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में रविवार को विकासरथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाड़पा, रेसलपुर, गुठानिया, मगरधा, सुखरास, खामापड़वा, डगावाशंकर, रोलगांव, कमताड़ा व बीड़ में पहुंचा। इन ग्रामों में एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया ने बताया कि सोमवार से विकास रथ खिरकिया विकासखण्ड का दौरा प्रारम्भ करेगा। सोमवार को मक्तापुर, भंवरदीमाल, मोरगढ़ी, छूरीखाल, सांगवामाल, जटपुरामाल, पहटकला, बारंगा व मांदला ग्रामों का दौरा करेगा तथा फिल्म के माध्यम से वहां के ग्रामीणों को प्रदेश और हरदा जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 19 सितम्बर को यह विकास रथ बमनगांव, धनवाड़ा, सारंगपुर, चौकड़ी, पाहनपाट, नगावामाल, डेडगांवमाल, कानपुरा व टेमलाबाड़ीमाल का भ्रमण करेगा।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

error: Content is protected !!