पिछले 24 घंटों में जिले में 48 मि.मी. औसत वर्षा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 1067.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 43.2 मि.मी., टिमरनी में 42.6 मि.मी., खिरकिया में 82 मि.मी. व रहटगांव में 24.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 1090.5 मि.मी., टिमरनी में 1082.6 मि.मी., खिरकिया में 1123.5 मि.मी. व रहटगांव में 974.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 17 सितम्बर तक 1364.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 17 सितम्बर तक हरदा तहसील में 1324 मि.मी., टिमरनी में 1591.8 मि.मी., खिरकिया में 1177.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

Views Today: 2

Total Views: 270

Leave a Reply

error: Content is protected !!