महंगा पड़ेगा शासन से पैसा लेकर घर न बनाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। केंद्र और प्रदेश सरकार हर गरीब नागरिक को आवास सुविधा देने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना भी शुरू की है। इन योजनाओं से जितने लोगों को लाभ मिला है उसमें अनेक लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने आवास का पैसा अन्य कार्य में खर्च कर दिया। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के ऐसे लोगों से धन की वसूली करने की तैयारी की जा रही है। जिन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में धन लेकर भी मकान नहीं बनवाया है। इन लोगों को विभाग द्वारा आवास बनवाने की समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी तय समय पर कार्य नहीं हुआ तो उनसे राशि की वसूली की जाएगी। फिलहाल मकान बनाने के लिए मिलने वाली अनुदान राशि लेकर कार्य शुरू न करने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। समय पर उनसे कार्य प्रगति रिपोर्ट न मिलने पर उन्हें समझाईश दी जाएगी। विभाग से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि अभी चुनावी साल में तो नहीं, मगर इसके बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे। विभाग चाहता है कि लोग अपने पक्के मकान में रहें ताकि स्वच्छता का वातावरण बने। हमारा क्षेत्र झुग्गी मुक्त हो। मगर योजना का दुरुपयोग करने पर ब्याज सहित वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

error: Content is protected !!