आज बंद रहेंगे प्राईवेट स्कूल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन की बेरुखी और दमनकारी नीतियों से नाराज होकर अशासकीय स्कूल संगठनों ने विरोध का रुख अपना लिया है। इसके तहत 18 सितंबर 2023 सोमवार को हरदा जिले के समस्त प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। जिला सोसाइटी फार प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स हरदा के अध्यक्ष नवीन पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्राइवेट स्कूलों के संगठन ने अपनी नौ सूत्री मांगों के लिए हरदा जिले के समस्त स्कूलों को बंद रखेंगे। श्री पांडे ने कहा कि जिन स्कूलों में पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं हैं, वह अपनी परीक्षाएं संपन्न करने के पश्चात तत्काल स्कूल बंद रखेंगे। किसी भी प्रकार का कोई भी शासकीय, अशासकीय कार्य स्कूलों में नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर जिला संगठन जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वय एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद भी यदि 25 सितंबर तक मांगे नहीं मानी गई तो 27 सितंबर को भोपाल में समस्त 52 जिलों के लगभग 20 हजार स्कूल संचालक एकत्रित होकर धरना देंगे।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!