गांव संपर्क अभियान में कांग्रेस बताएगी पार्टी के 11 वचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता के पहले घरोंघर दस्तक दस्तक देगी। पार्टी द्वारा जन आक्रोश यात्रा के साथ यह अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें जिला, ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर इकाई के पदाधिकारी आमजन को भाजपा सरकार की नाकामी बताने के साथ अपनी पार्टी के 11 वचन याद दिलाएंगे। इस अभियान का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा। यह अभियान सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में चलाया जाएगा। इस दौरान नुक्कड़ सभाएं भी ली जाएंगी। इस बारे में पार्टी हाईकमान द्वारा जिला और ब्लाक स्तर पर निर्देश भेजे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस अभियान में अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल क्षेत्रों में आदिवासी दलित उत्पीड़न के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके साथ पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलैंडर तथा दो-सौ यूनिट बिजली आधी दर पर, कर्मचारियों को पुरानी पैंशन बहाली, किसानों की कर्जमाफी,बिजली बिल की माफी, पुराने प्रकरणों की वापसी का प्रचार किया जाएगा।

303 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!