जी-20 सम्मेलन में गौरवान्वित हुआ हरदा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। नई दिल्ली में संपन्न हुए जी-20 में सर्वसम्मति से पारित हुए ड्रॉफ्ट में हरदा निवासी तथा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नमन उपाध्याय ने भी अहम भूमिका निभाई है। श्री उपाध्याय इस ऐतिहासिक ड्राफ्ट को तैयार करने वाले दल के महत्वपूर्ण सदस्य थे। इस दल के सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। इस सफलता का उल्लेख करते हुए जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने एक ट्वीट कर दल के सभी सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। जी-20 की अभूतपूर्व सफलता और सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव के कारण भारत का विश्व बिरादरी में गर्व से मस्तक ऊंचा हुआ है। पहली बार एक ऐसा ड्राफ्ट तैयार हुआ जिस पर एक दूसरे के विरोधी देश भी सहमत हुए। भारत द्वारा तैयार किया गया 83 बिंदुओं का यह ड्राफ्ट सर्वसम्मति से जी-20 के सभी सदस्य देशों ने स्वीकार किया। हरदा नगर के यशस्वी शिक्षक स्वर्गीय बृजमोहन उपाध्याय के पौत्र तथा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी नमन उपाध्याय इस ड्राफ्ट को तैयार करने वाले दल के महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ रात-दिन परिश्रम कर इस ड्राफ्ट को तैयार करने में योगदान दिया। दल के सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री ने बधाई दी है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!