भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा आज जिले में करेगी प्रवेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा आज टिमरनी विधानसभा के ग्राम छीपानेर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। जहां कृषि मंत्री कमल पटेल भाजपा विधायक संजय शाह, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा द्वारा कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा छीपानेर के बाद ग्राम ताजपुर, करताना, पूरा, गोंदागांव होते हुए सोनखेड़ी पहुंचेगी। यहां पर एक रथ सभा का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे जन अशीर्वाद यात्रा हरदा में प्रवेश करेगी। रोड शो के रूप में यह यात्रा मीडिल स्कूल ग्राउंड पहुंचेगी। यहां पर एक जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसे असम के मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके पश्चात यात्रा 1.30 बजे टिमरनी विधानसभा में पुन: प्रवेश कर ग्राम खिड़कीवाला, चारखेड़ा होते हुए टिमरनी नगर में प्रवेश करेगी। जहां रोड शो के माध्यम से भाजपा वरिष्ठगण जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने नगर में आर्शीवाद रथ पर सवार होकर भ्रमण करेंगे। बस स्टेशन चौक पर दोपहर 2 बजे यात्रा को भाजपा वरिष्ठों द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद यात्रा छिदगांव होते हुए सिवनी विधानसभा में प्रवेश करेगी।

79 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!