24 घंटे में 8 इंच बारिश, ऊफान पर नदी-नाले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रमुख नदी-नालों समेत ग्रामीण अंचलों के रपटे पानी में डूब गये थे। जिसके चलते ग्रमीणों का मुख्यालय से संपर्क टूटा रहा। इन सबके बीच शहरवासियों को दूध और सब्जी की किल्लत से जूझना पड़ा। इसके अलावा मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। वहीं करीबी ग्राम कुकरावद में नदी किनारे डेरा डाले गडरियों की भेड़ बहने की खबर सामने आई है। उधर, नर्मदा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते एनएचडीसी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  

अनोखा तीर, हरदा। लगातार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। क्षेत्र की प्रमुख नदियों समेत ग्रामीण अंचलों के नदी-नाले भी उफान पर आ गए। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया। रोजमर्रा की चीजें जैसे दूध और सब्जी सहित अन्य सामानों के लिये लोग यहां-वहां भटकते दिखे। इधर, दिनभर मूसलाधार बारिश के बीच बिजली की आंखमिचौली जारी रही। जिससे घरेलू कामकाज पर बुरा असर हुआ है। इस दौरान लोग मोबाईल चार्ज करने के लिये परेशान नजर आए। उधर, सिराली के ग्राम फोकटपुरा बस्ती में बाढ़ का पानी भराने के कारण लोगों को वहां से बाहर निकालना पड़ा। इसके अलावा मुख्यालय पर कई जगह बड़े-बड़े वृक्ष धराशयी हो गए। जिसके चलते विद्युत व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। जानकरी के अनुसार नया बस स्टैंड स्थित कुलहरदा स्कूल के पास वृक्ष गिर जाने से आवागमन बुरी तरह बाधित हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृक्ष टूटकर सीधे विद्युत पोल पर गिरा। जिस वजह से दिनभर इलाके की बिजली गुल रही। इसी तरह करीबी ग्राम कुकरावद में भेड़ बाढ़ की चपेट में आ गई थी। बताया जा रहा है कि बमुश्किल भेड़ों को बाहर निकाला गया। इस दौरान दर्जनभर से ज्यादा भेड़ों के बहने की खबर है। जिनका कोई अता-पता नही चला है।

निचली बस्तियों में भरा पानी

लगातार बारिश के चलते शहरी सीमा में बहने वाली अजनाल नदी का पानी बस्तियों में भरा गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इससे निपटने के लिये नपा पहले से तैयार थी। जानकारी के अनुसार पानी देर शाम से बस्तियों तक पहुंचने लगा था। सुबह होते-होते अजनाल का पानी पुल पर आ गया था।

इधर, नर्मदा नदी भी अपने दोनों किनारों को छूकर बह रही थी। अधिकारिक जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजे तक नर्मदा का जलस्तर 269 मीटर दर्ज हुआ है। उधर, इंदिरा सागर बांध भी लबालब हो जाने से एनएचडीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं डेम से पानी छोड़ने का निर्णय भी लिया है।

24 घंटों में जिले में 205.2 मिमी औसत वर्षा

जिले में शनिवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में 205.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 1019.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 168.5 मिमी, टिमरनी में 162.4 मिमी, खिरकिया में 204 मिमी व रहटगांव में 286 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 1047.3 मिमी, टिमरनी में 1040 मिमी, खिरकिया में 1041.5 मिमी व रहटगांव में 950.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 16 सितम्बर तक 1361 मिमी औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 16 सितम्बर तक हरदा तहसील में 1320.2 मिमी, टिमरनी में 1585.6 मिमी, खिरकिया में 1177.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Views Today: 2

Total Views: 212

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!