लोक सेवा केन्द्र टिमरनी के संचालक पर 20 हजार रूपये अर्थदण्ड लगाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्ताे का पालन न किये जाने के कारण टिमरनी के लोक सेवा केन्द्र संचालक पतिराम यदुवंशी पर 20 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिये निर्धारित शर्ताे के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा नितिन वर्मा ने बताया कि टिमरनी लोक सेवा केन्द्र संचालक पर पूर्व में भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अर्थदण्ड लगाया गया था। उन्हें सचेत किया गया है कि यदि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाये जायेगी तो लोक सेवा केन्द्र टिमरनी का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 264

Leave a Reply

error: Content is protected !!