प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अल्पप्रवास पर भोपाल आगमन हुआ। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित मुख्य सचि इकबाल सिंह बैंस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेश अनिल कुमार और अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा सेना एवं पुलिस अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजकीय विमानतल पर एयर फोर्स वन विशेष विमान द्वारा आगमन हुआ। प्रधानमंत्री जी यहां से सेना के हेलीकाप्टर द्वारा सागर जिले के बीना रवाना हुए। वे वहां 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर विमानतल पर स्वागत के अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल, श्रीमती रामकुंवर नवरंग गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

177 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!