7 दिवसीय रामसत्ता का हो रहा आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के सनाढ्य ब्राह्मण समाज द्वारा श्रीराम मंदिर गोलापुरा में सात दिवसीय राम नाम सप्ताह रामसत्ता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े एलएन पाराशर ने बताया कि रामसत्ता 9 से 16 सितंबर तक चलेगी। लगातार 122 वर्षों से चल रहे राम नाम सप्ताह के इस आयोजन में सभी की सहभागिता के लिए प्रतिदिन सभी गोत्र के परिवारों को संचालन के दायित्व सौंपे जाते हैं। आयोजन में आसपास के क्षेत्र से भजन मंडलियां प्रस्तुति दे रही हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया कि बुधवार को पाराशर, स्थापक, दूरवार परिवार ने रामसत्ता आयोजन में संचालन कार्य किया। उन्होंने बताया कि राम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी के सहयोग से निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह रामनाम सप्ताह का 123वां वर्ष है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ ले रा रहे हैं।

Views Today: 2

Total Views: 192

Leave a Reply

error: Content is protected !!