मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम में किया माटी संकलन

 

अनोखा तीर, हरदा। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत ग्राम निमाचा कलां में पहुंचकर माटी संकलन किया गया। इस मौके पर जिला केद्र से जानकारी देते हुए युवा स्वयंसेवक दीपांशु राठौर ने बताया कि भारत सरकार की यह अनूठी पहल है जो आज एक जन आंदोलन के रूप में उभर चुकी है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपना सहयोग दे रहा है और आने वाली पीढ़ी यह गर्व से कहेगी कि इस कर्म पद के निर्माण में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रही है एवं जन्मभूमि की मिट्टी भी लगी है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर टिमरनी एसडीएम महेश कुमार बडोले ने कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत हुई और पंच प्रण की शपथ के साथ हमें हमारे वीरों को याद करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमारे देश की मिट्टी हमे प्राणों से प्यारी है। इस अवसर नेहरू युवा केन्द्र हरदा से दीपांशु राठौर, आरती भिलाला टीम के साथ उपस्थित रहे।

155 Views

Leave a Reply