वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से काटे सैकड़ों हरे पेड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। वन विभाग के अधिकारी व आदिवासियों के बीच आए दिन जमीन को लेकर मतभेद होते रहते हैं। इसी प्रकार का मामला मंगलवार को हंडिया वन परिक्षेत्र के रैसलपुर वृत की झल्लार वीट में देखने को मिला। जहां सैकड़ों आदिवासियों द्वारा झल्लार बीट के कक्ष क्रं.335 में सुबह-सुबह सैकड़ों, पलाश, नीम, टेमरू सहित सागौन के छोटे पेड़ कब्जा करने के उद्देश से काट दिए गए। मामले की जानकारी विभाग को मिलते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचा। वन अमले को देख और कब्जा करने वाले लोग मौके से भाग निकले। जानकारी के मुताबिक रैसलपुर, झल्लार एवं झीरी के तकरीबन 235 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग का प्लांटेशन लगा हुआ है। जिसमें से 22 हेक्टेयर भूमि पर ग्रामीणों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक यहां पर सोमवार एवं मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सुबह-सुबह पहुंचकर कटाई की। जिसके चलते बुधवार को हरदा जिले के समस्त वन मंडलों के अधिकारी सामान्य एवं उत्पादन के मौके पर पहुंचे और झीरी, झल्लार एवं रैसलपुर में फ्लैग मार्च निकाला और ग्रामीणों को समझाइए भी दी गई पेड़ों को काटकर कानून अपने हाथों में ना लें। ज्ञात हो कि 3 वर्ष पूर्व भी इसी जगह को लेकर आदिवासियों द्वारा वन विभाग को एक आवेदन दिया गया था। जिसमें पेड़ काटने एवं कब्जा करने की बात कही गई थी। परंतु उस समय विभाग के अधिकारियों द्वारा आदिवासियों को समझाकर वापस भिजवा दिया गया था। लेकिन इस बार बिना सूचना दिए पेड़ काट दिए गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार जिस जगह के पेड़ काटे गए हैं, वहा वन विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में लाखों रुपए खर्च कर ३० हजार सागौन के वृक्ष एवं पांच हजार अन्य वृक्ष लगाए गए थे। जिसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीओ फॉरेस्ट हरदा संजय जैन ने बताया कि सोमवार सुबह विभाग को पेड़ काटकर कब्जा करने की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक वन विभाग मौके पर पहुंचा। जहां पलाश, नीम, टेमरू और भी प्रजाति के पेड़ काटे पाए गए हैं। मंगलवार को विभाग की टीम को देखकर पेड़ काटने वाले लोग मौके से भाग निकले। लगभग 200 से 250 सौ लोग पेड़ काट रहे थे। बुधवार को जिले के सभी रेंजों के सामान्य एवं उत्पादन के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा घटना स्थल एवं तीनों गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया एवं संदेहियों पर कार्यवाही भी की जाएगी। इस दौरान मगरधा रेंज ऑफिसर मुकेश रघुवंशी, रहटगांव रेंज ऑफिसर विवेक नाग, बोरपानी रेंज ऑफिसर नीता शाह, टेमागांव रेंज ऑफिसर डीपी गोस्वामी, हंडिया रेंज ऑफिसर सुरेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में वनरक्षक एवं वनपाल एवं वन विभाग की महिला कर्मचारी मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

error: Content is protected !!