पिछले 24 घंटों में जिले में 1.3 मिमी औसत वर्षा हुई

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 1.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 782.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 0 मिमी, टिमरनी में 5.2 मिमी, खिरकिया में 0 मिमी व रहटगांव में 0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 839.7 मिमी, टिमरनी में 825.2 मिमी, खिरकिया में 806.3 मिमी व रहटगांव में 660.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 13 सितम्बर तक 1331 मिमी औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 13 सितम्बर तक हरदा तहसील में 1284.9 मिमी, टिमरनी में 1554.8 मिमी, खिरकिया में 1153.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

136 Views

Leave a Reply