अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना अंतर्गत देर रात नागपुर से उज्जैन जा रहे कुछ यात्रियों की कार रास्ते में अचानक पंचर हो गया। इससे सुनसान रात में अकेले पड़े यात्रियों ने डॉयल 100 पर सूचना देकर अपनी समस्या बताई। राज्य कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार देर रात 1.22 पर उन्होंने अपनी कार पंचर होने के कारण सुनसान रोड पर अंधेरे में खड़े होने की समस्या बताई। यह सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने डायल-112/100 स्टाफ को सहायता करने गंतव्य के लिए रवाना किया। जिले के रहटगांव थाना अंतर्गत तैनात डायल 112/100 वाहन ने मौके पर पहुंचकर उनकी कार का पहिया निकलवाकर टायर को एफआरवी वाहन से ले जाकर पंचर दुकान खुलवाकर पंचर बनवाया और कार में फिट करवाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने स्टाफ के सहयोग की मुक्तकंठ से सराहना की।
रात में नागपुर से उज्जैन जा रहे यात्रियों की कार पंचर, मदद के लिए आई डॉयल 100

301 Views


