रिमझिम फुहारों के बीच राजगढ़ पहुंची भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, माचलपुर में सभा करेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

राजगढ़ – भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा छह जिलों से होते हुए राजगढ़ जिले में पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा ने रिमझिम फुहारों के बीच खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र से जिले में प्रवेश किया। यात्रा में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद रोडमल नागर, बंशीलाल गुर्जर मौजूद हैं। बरसते पानी में भी यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा आगर जिले के नलखेड़ा से यात्रा अलसुबह रवाना हुई थी जो नांदनी गांव, छापीहेड़ा से होते हुए माचलपुर पहुंचेगी। माचलपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आमसभा को संबोधित करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 सितंबर को राजगढ़ में इस जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे उल्लेखनीय है कि जिले में14 सितंबर तक जन आशीर्वाद यात्रा राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। जिसके तहत वह पहले दिन खिलचीपुर विधानसभा में भ्रमण करेगी। माचलपुर में सभा के बाद विधानसभा क्षेत्र के 18 विभिन्न कस्बों व नगरों से होते हुए 80 किमी से अधिक की दूरी तय कर राजगढ पहुंचेगी। अगले दिन 13 सितंबर को यात्रा सुबह 9 बजे बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अगुआई में राजगढ़ से शुरू होगी। राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बड़ी सभा कालीपठ में रखी गई है। यहां से काचरी पहुंचेगी। काचरी से दोपहर में यात्रा ब्यावरा पीपल चौराहे पर पहुंचेगी। जहां केंद्रीय मंत्री तोमर रथा सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गादिया होते हुए नरसिंहगढ़ पहुंचेगी। नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होंगे। यहां से यात्रा बोड़ा होते हुए पचोर पहुंचेगी। पचोर में तोमर सभा करेंगे।

अब सिंधिया आएंगे 14 को, अंतिम दिन रहेंगे शामिल

पहले भाजपा नेताओं को जो कार्यक्रम पार्टी हाईकमान से मिला था उसके मुताबिक सिंधिया 12 को खिलचीपुर विधानसभा के छापीहेड़ा में शामिल होते व राजगढ़ तक यात्रा में मौजूद रहते। लेकिन कार्यक्रम में सोमवार देर शाम को बदलाव किया है। जिसके तहत अब वह अंतिम दिन 14 को शामिल होंगे। 14 की यात्रा पचोर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर की अगुआई में शुरू होगी। जो नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तलेन पहुंचेगी। यहीं पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया हेलीकाप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे व सभा को तीनों नेता संबोधित करेंगे। सिंधिया यात्रा के साथ सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़ाना व मऊ तक साथ रहेंगे। इसके बाद सिंधिया शाजापुर जिले के लिए यहां से रवाना होंगे, जबकि तोमर व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा सारंगपुर तक यात्रा में जाएंगे व सारंगपुर में सभा करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 168

Leave a Reply

error: Content is protected !!